महाराष्ट्र पर्यटन दिल्ली में मचाएगा धूम! एक्सक्लूसिव और खाश ट्रैवल ट्रेड रोडशो का कर रहा आयोजन

नई दिल्ली : महाराष्ट्र सरकार का पर्यटन विभाग दिल्ली के ट्रैवल ट्रेड को लुभाने के लिए तैयार है। 26 फरवरी को द्वारका स्थित रेडिसन ब्लू होटल के ग्रैंड बॉलरूम में एक्सक्लूसिव महाराष्ट्र टूरिज्म रोडशो का आयोजन होगा। यह रोडशो दिल्ली के टूर ऑपरेटरों, ट्रैवल एजेंट्स, डेस्टिनेशन मैनेजमेंट कंपनियों और इनबाउंड स्पेशलिस्ट्स के साथ सीधा संपर्क स्थापित करने का बड़ा मौका है।

यह आयोजन SATTE 2026 (25 से 27 फरवरी, यशोभूमि, नई दिल्ली) से ठीक पहले रखा गया है, ताकि ट्रैवल इंडस्ट्री के बड़े खिलाड़ी महाराष्ट्र के पर्यटन उत्पादों से रूबरू हो सकें। दिल्ली न सिर्फ देश की राजधानी है, बल्कि ट्रैवल ट्रेड का नर्व सेंटर भी है, जहां से लाखों भारतीय और विदेशी पर्यटकों के ट्रैवल फैसले प्रभावित होते हैं। महाराष्ट्र ने 2024 में 37.05 लाख से ज्यादा विदेशी पर्यटकों का स्वागत किया, जो पूरे देश के विदेशी पर्यटकों का 17.69 प्रतिशत है। घरेलू पर्यटकों की संख्या में भी जबरदस्त उछाल आया है। महाराष्ट्र पर्यटन विभाग अब नए इंफ्रास्ट्रक्चर, रिस्पॉन्सिबल टूरिज्म और जिलों में नए अनुभव ला रहा है।

प्रेजेंटेशन और वन-ऑन-वन सेशन्स में शामिल होंगे-

- यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स: अजंता-एलोरा गुफाएं, छत्रपति शिवाजी महाराज के किले (12 यूनेस्को किले) - कोंकण कोस्ट के खूबसूरत बीच - महाबलेश्वर, लोनावला जैसे लोकप्रिय हिल स्टेशन - ताडोबा-अंधारी टाइगर रिजर्व का वाइल्डलाइफ - कुंभ मेला, स्पिरिचुअल सर्किट - मुंबई, पुणे, छत्रपति संभाजीनगर (पूर्व औरंगाबाद) के शहरी टूरिज्म हब - रूरल टूरिज्म, एडवेंचर, इको-टूरिज्म और नए उभरते मौके पर्यटन मंत्री शंभराज देसाई ने कहा, "यह रोडशो सिर्फ एक इवेंट नहीं, बल्कि ट्रैवल ट्रेड लीडर्स को महाराष्ट्र की बदलती यात्रा में साथी बनाने का न्योता है। हम आसान कनेक्टिविटी और हाई-इम्पैक्ट इंफ्रास्ट्रक्चर पर फोकस कर रहे हैं।" प्रिंसिपल सेक्रेटरी (पर्यटन) संजय खंडारे ने बताया, "दिल्ली ट्रैवल ट्रेड हमारे लिए पुल का काम करता है। हम लेटेस्ट प्रोजेक्ट्स और प्रोसेस सीधे शेयर कर रहे हैं, ताकि पार्टनर्स के पास सफलता के टूल्स हों। एमटीडीसी एमडी नीलेश गतने ने कहा, "दिल्ली का ट्रैवल ट्रेड हमारा सबसे कीमती पार्टनर है। हम यहां असली बातचीत के लिए आए हैं, ताकि हजारों ट्रैवलर्स के एक्सपीरियंस बदल सकें।" डायरेक्टर (पर्यटन) डॉ. बी. एन. पाटिल ने जोड़ा, "महाराष्ट्र पर्यटन बदलाव के दौर में है। दिल्ली के ट्रेड लीडर्स को सबसे पहले नए प्रोडक्ट्स की जानकारी देकर हम सुनिश्चित कर रहे हैं कि ट्रैवलर जब कुछ खास मांगे, तो महाराष्ट्र ही जवाब दे।"

0/Post a Comment/Comments