🔔Subscribe to Notifications
नई दिल्ली:अंतराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुकी गैर सरकारी संस्था लाडली फाउंडेशन ने घोषणा की है, कि करोना काल में अनाथ हुए,गरीब बच्चो को उनका भविष्य उज्ज्वल बनाने के लिए उन्हें सामाजिक तौर पर गोद लेगा।
लाडली फाउंडेशन (Ladli Foundation Trust) गत कई वर्षो से जनसेवा के कार्य में लगी है। अभी तक सैकड़ों गरीब परिवार की बच्चियों की शादियां करवाई गई है,जिनमे उनको किसी प्रकार का खर्च नही करना पड़ा वही कन्या दान,भी सम्मान से दिया गया।उन्होंने बताया कि, बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ ,मान्य प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान को बढ़ाते हुए उनकी शिक्षा,स्वास्थ, संबंधित सभी जरूरतों को पूरा किया जाता है। देवेंद्र गुप्ता,संस्थापक लाडली फाउंडेशन,ने बताया की आगामी 9जुलाई को छतरपुर मंदिर प्रांगण में शाम 5बजे से शादी समारोह शुरू होगा जहा, 51कन्याओं को उनके धर्म के अनुसार शादी करवाई जायेगी। वही,उनको शिक्षित करने के लिए कन्याओं को बायजुस का एजुकेशन पॉड दिए जायेगा, नए जोड़ो को स्किल डेवलपमेंट के साथ उन्हें रोजगार दिलाने का भी काम किया जाएगा,जो बेरोजगार होंगे।हमारा मानना है कि हम जन सहयोग से कन्या सम्मान विवाह समारोह इस लिए करते हैं, कि कितने परिवार दहेज न दे पाने के, कारण,गरीबी के व अन्य समस्याओं के कारण शादी नही करवा पाते है,वह परिवार हमसे संपर्क करता है, हम दोनो परिवारों की जांच स्थानीय पुलिस द्वारा,और अन्य सूत्रो से करवाते है। हमारी संस्था की ओर दोनों परिवारों को मिलाया जाता है,फिर शादी के लिए उन्हें बताया जाता है।
देवेंद्र गुप्ता ने बताया कि समारोह में प्रमुखता से श्री पंचदशनाम जूना अखाड़े के प्रमुख आचार्य स्वामी अवधेशानंद गिरि जी स्वम् वर वधु को आशीर्वाद देंगे। उन्होंने बताया की आज भी समाज में महिलाओं को उचित सम्मान नही मिलता बाल विवाह,ट्रैफिकिंग,शोषण और पड़ताना का शिकार होना पड़ता है ,हमारी संस्था हमेशा उनके साथ है।इसमें नगर निगम गुरुग्राम के चैयरमैन सीमा पाहुजा,पार्षद सुभाष सिंगला,राजकुमार जैन,धनराज केडिया,पंकज जैन,राजबीर सिंह,मिथलेश,चंद्रपाल बैरवा,आशीष बंसल, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल होंगे।


Post a Comment