नई दिल्ली, (नरेन्द्र) : मानवता के लिए एक दौड़! सेवा से प्रेरित हाफ मैराथन ‘‘सुपर सिख रन‘‘ का तीसरा संस्करण एक बार फिर से नई दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है। इससे पूर्व वर्ष 2016 व 2017 में इस प्रकार के आयोजन सफलता पूर्वक आयोजित किए जा चुके हैं। हाफ मैराथन की शुरूआत ऐतिहासिक गुरूद्वारा रकाबगंज साहिब दिल्ली से होगी।
वन रेस ह्यूमन रेस फिलोसोफी पर केन्द्रित सुपर सिख रन जाति, पंथ धर्म, लिंग आदि के भेदभाव से ऊपर उठकर समस्त मानव जाती के लिए है, यह दौड़ जीवन में आने वाली चुनौतियों का सामना करने के लिए सबको प्रेरित करती है और इस रन का उद्देश्य है हर व्यक्ति के अंदर छिपे हुये हीरो को जगाना उसे बताना की वो भी एक हीरो है ।
सुपर सिख रन की अपनी विश्व पर मे एक पहचान है । इस रेस को देश विदेश मे भर के लोगों द्वारा सराहा गया है। अपने बेहतरीन आयोजन के चलते ये रेस आज विश्व के मानचित्र पर अंकित हो चुकी है इस रेस मे हिस्सा लेने के लिए देश विदेश के धावक सुपर सिख रन का बेताबी से इंतजार करते है ।
सुपर सिख रन की जानकारी देते हुये मेजर देवेंद्र पाल सिंह, जो एक कारगिल युद्ध विजेता एवं भारत के पहले ब्लेड रनर और सुपर सिख रन एम्बेसेडर है, ने कहा ‘‘ हमें गर्व है कि सुपर सिख रन आज सबसे प्रतिष्ठित हाफ मैराथन बन चुकी है और इसका श्रेय जाता है इसके बेहतरीन आयोजन, निस्वार्थ लक्ष्य व प्रतिभागियों के लिए समान रूप से समर्थन और मार्गदर्शन। हमे ये बताते हुये खुशी है की इस बार सुपर सिख रन 2018 के तीसरे संस्करण में एक विशेष श्रेणी, साहस को शामिल किया गया है । साहस अलग-अलग प्रकार से दिव्यांग एथलीटों के लिए श्रेणी होगी।‘‘



Post a Comment