वृक्ष मित्र सम्मान समारोह में इन गणमान्य लोगों को किया सम्मानित


जयपुर ,nknewsindia: विश्व स्तर की प्रतिष्ठित कंपनी वंडरलैंड. (vanderlande)     को संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम के छठे प्रमुख एरिक सोलहेम (Erik Solheim )   ने पर्यावरण संरक्षण जैसे अनेक सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में दिए गए उत्कृष्ट योगदान के लिए वर्ष 2022 के वृक्ष मित्र सम्मान से सम्मानित किया ! इस अवसर पर राजस्थान के वन मंत्री राजकुमार रिणवा RAJ KUMAR RINWA , महाराष्ट्र के वन मंत्री सुधीर मुनगंटीवार. Sudhir Mungantiwar   और तेलंगाना के राज्यसभा सदस्य संतोष कुमार santosh kumar सहित अनेक गणमान्य लोगों को भी उनके द्वारा पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया ! 

These dignitaries were honored in the Vriksha Mitra Samman ceremony


यह सम्मान श्री कल्पतरू संस्थान के वार्षिक आयोजन वृक्ष मित्र सम्मान समारोह में प्रदान किया गया ! जयपुर में आयोजित इस कार्यक्रम में देश के 22 राज्यों के अनेक प्रतिनिधियों ने भाग लिया ! संस्थान अध्यक्ष विष्णु लांबा (vishnu lamba )ने बताया कि वंडरलैंड कंपनी.  (vanderlande company)   के सहयोग से श्री कल्पतरू संस्थान ने महाराष्ट्र के इतिहास में पहली बार कोरोना जैसी वैश्विक मानवीय आपदा के समय पशु पक्षियों के संरक्षण और संवर्धन को ध्यान में रखते हुए भीषण गर्मी में परिंदों के लिए परिंडा अभियान और पर्यावरण संरक्षण जैसे कार्य किए गए हैं! संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम के छटे प्रमुख, वैश्विक नेता और महान पर्यावरणविद एरिक सोलहेम.  (Erik Solheim )  ने वंडरलैंड.(vanderlande)    पुणे की प्रभारी रश्मि चेतन को यह सम्मान प्रदान करते हुए कंपनी की ओर से दी जा रही सेवाओं की मुक्त कंठों से सराहना की !



गौरतलब है कि संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के अनुसार विश्व में पेड़ पौधे और पशु पक्षियों की 10 लाख से अधिक प्रजातियां विलुप्त होने के कगार पर हैं ! इसी को ध्यान में रखते हुए वंडरलैंड.(vanderlande)     पुणे की ओर से इस बार भी विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर परिंदों के लिए परिंडा अभियान का शुभारंभ एक नए अंदाज में होने जा रहा है ! इस बार वंडरलैंड .(vanderlande)     ने बेजुबान पशु पक्षियों के लिए बर्ड हाउस लगाने की भी योजना बनाई है!



Click on {Subscribe} to keep getting latest news.


0/Post a Comment/Comments