नई दिल्ली (अक्टूबर,23): दिल्ली हाईकोर्ट ने डीएसजीएमसी प्रधान मनजिंदर सिंह सिरसा के निष्कासन में मामले में सुनवायी करते हुए निर्णय की तारीख अगले महीने को दी है।
कश्मीरी सिख लड़की के धर्मांतरण मामले में आया नया मोड
तरविंदर मारवाह ने दिया सरना दल को खुला समर्थन
जानकारी हो कि शिरोमणि अकाली दल, दिल्ली प्रमुख मनजिंदर सिंह सिरसा को बीते डीएसजीएमसी चुनावों में अपने पंजाबी बाग वार्ड में हरविंदर सिंह सरना से करारी शिकस्त मिली थी। तदुपरांत ,पूर्व गुरूद्वरा कमिटी प्रमुख सिरसा ने एसजीपीसी के सीट से बैकडोर एंट्री की थी। लेकिन डीएसजीएमसी द्वारा आयोजित गुरुमुखी टेस्ट में फेल हो गए। अब मामला कोर्ट में जा पहुंचा है ,जहाँ सुनवाई की पेंडुलम सिरसा के ऊपर घूम रही है।
DSGMC के प्रधान मनजिंदर सिंह सिरसा धार्मिक परीक्षा में हुए फेल, सिख कौम से मांगें माफी : परमजीत सिंह सरना
इस पूरे मामले में शिअदद ,महसचिव हरविंदर सिंह सरना ने प्रतिकिया दी। सरना के अनुसार कोर्ट की तारीख आगे बढ़ने से दिल्ली गुरूद्वारा प्रबंधन कमिटी का बहुत नुक़सान हो रहा है। सिरसा और उसके पार्टी के लोग 24लाख रुपए से अधिक प्रतिदिन खर्च करके अपने राजनीतिक जीवन को बचाने की कोशिश रहे है।
सभी स्कूलों और कॉलेजों का किया बुरा हाल : अनूप सिंह
" अभी दिल्ली गुरूद्वारा की नयी कमिटी बननी है। बादल के लोग भारी मात्रा में पैसे उड़ा रहे है। सिरसा अपने सदस्यों को 5 स्टार महंगे रिसॉर्ट में ठहराया है। जिस पर करोड़ो उड़ा रहे है। यह काफी शर्मनाक है। "
गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब में फिल्मी गाने चलने पर शिरोमणि अकाली दल और पंथक अकाली लहर ने किया विरोध प्रदर्शन
दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधन कमिटी के पूर्व प्रधान हरविंदर सरना का कहना है कि जिन बादलों को संगत ने नकार दिया। चुनावो में बुरी तरह हार गए। जिनको पंजाबी भाषा पढ़नी -लिखनी तक नही आती। क्या उनको डीएसजीपीसी चलाने का हक है ?
DSGMC Elections Result 2021: दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी शिअदद ने सहयोगियों संग 20 सीट का दावा प्रस्तुत किया
सरना ने बादल गुट को चेतावनी देते हुए कहा कि उनको गुरुद्वारों के पवित्र धन का दुष्प्रयोग बंद करना होगा। अन्यथा पूरे दिल्ली में उनको भारी विरोध का सामना करना पड़ेगा।

Post a Comment