नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वी जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया

 नई दिल्ली : आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वी जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर टिकरी गांव के आजाद हिंद ग्राम परिसर, जहां पर नेताजी ने आख़िरी भाषण दिया था, वहां नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर हजारों की संख्या में उपस्थित लोगों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। तत्पश्चात लोगों द्वारा  नेताजी सुभाष चंद्र बोस अमर रहे, भारत माता की जय, वंदे मातरम के उद्घोष से परिसर गूंज उठा। 



इस मौके पर हवन का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर नरेला जोन के अध्यक्ष एवं वार्ड 36 रानीखेड़ा के निगम पार्षद एवं पूर्व नेता सदन  जयेंद्र डबास ने भी नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि अर्पित की।



 इस मौके पर पूर्व महापौर आजाद सिंह, उपमहापौर सतपाल मलिक, पूर्व विधायक गुगन सिंह, पूर्व प्रत्याशी राजकुमार, चौगामा विकास समिति के महासचिव विजेंद्र डबास, हवा सिंह राणा, रवि लाकड़ा, डॉ. रविंद्र डबास, संजय डबास, मोंटू देशवाल, मोनू डबास, शमशाद अहमद, यतेंद्र जैन, रमेश जोशी, नरेंद्र गुप्ता, विनोद डबास, अशोको चौधरी होशियार सिंह गढ़ी,  रविंद्र डबास, अमन डबास, हरि सिंह नेताजी,  मंडल अध्यक्ष परमजीत लाकड़ा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष आशुतोष माथुर सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

0/Post a Comment/Comments