भूलकर भी मत करना इन व्हाट्सऐप का उपयोग


नई दिल्ली,(नरेन्द्र):यदि आप भी कर रहे हैं जीबी व्हाट्सऐप का उपयोग  तो आपका भी फोन हैक हो चुका है जीबी व्हाट्सऐप और व्हाट्सऐप प्लस दरअसल ये दोनों ऐप व्हाट्सऐप के थर्ड पार्टी फर्जी ऐप्स हैं।  यदि आपने यह ऐप्स अपने फोन से डीलीट नहीं किया है तो व्हाट्सऐप द्वारा आपका अकाउंट्स बंद किया जा सकता है।
     इन व्हाट्सऐप में ओरिजनल  व्हाट्सऐप से ज्यादा फिचर्स है जैसे  600 कॉन्टेक्ट का ब्रॉडकास्ट बना सकते हो, 
इसमें एक साथ आप 90 इमेज़ेस भेज सकते हो
कलर थीम भी डाउनलोड कर सकते है। ।इसमें आप ब्लू टिक भी हाईड  कर सकते है।इसमें 30 एम बी की वीडियो भी भेज सकते है पर्सनल चेट्स पर पिन लॉक भी सेट  कर सकते है आदि फिचर्स देखने को मिल सकते हैं।



आपको बताते कि हाल ही में ओरिजनल  व्हाट्सऐप ने
अपने यूजर्स के कुछ अकाउंट्स बंद करने का फैसला लिया है। व्हाट्सऐप के ब्लॉग के मुताबिक कंपनी उन लोगों के अकाउंट्स बंद करने जा रही है जो जीबी व्हाट्सऐप और व्हाट्सऐप प्लस जैसे ऐप इस्तेमाल कर रहे हैं।

व्हाट्सऐप ब्लॉग  पेज पर एक लेख से मिली जानकारी के अनुसार अगर आपको ऐप में संदेश मिलता है कि आपका खाता “कुछ समय के लिए बैन कर दिया गया है”, तो इसका मतलब हो सकता है कि आप व्हाट्सऐप के ऑ‍फ़‍िशल ऐप का इस्तेमाल न करके व्हाट्सऐप  के ऐसे वर्शन का इस्तेमाल कर रहे हैं जो समर्थित नहीं है. अगर कुछ समय के लिए बैन होने के बाद भी आप ऑफ़‍िशल ऐप का इस्‍तेमाल नहीं करते हैं तो आपका खाता व्हाट्सऐप  के इस्‍तेमाल से हमेशा के लिए बैन किया जा सकता है।


1/Post a Comment/Comments

Post a Comment