नई दिल्ली ,(नरेन्द्र ): बॉलीवुड अगामी फ़िल्म पुने टू गोवा का प्रमोशन करने के लिए फिल्म के नये कलाकार दिल्ली पहुंचे जहां उन्होंने फिल्म के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि यह फिल्म अमोल भगत के निर्देशन में बन रही है । जो उनकी ये पहली बॉलीवुड डेब्यूट फिल्म है । यह फिल्म इंटरटेनमेंट को ध्यान में रखते हुए बनाया जा रहा जिससे लोग अपने परिवार वालों के साथ बैठ कर देख सकते हैं इस फिल्म को बनाने का उद्देश्य लोगों इंटरटेनमेंट के जरिए स्वास्थ्य रखने का है ।
मोरया प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले इस कॉमेडी , सस्पेंस और थ्रिलर फ़िल्म का निर्माण हो रहा है । इस फ़िल्म का एक जर्नी सॉन्ग बॉलीवुड के लोकप्रिय सिंगर जावेद अली ने गाया है और इस गाने को पी . शंकरम ने म्यूजिक दिया है इस फ़िल्म का संवाद और पटकथा वेलकम, रेडी जैसी फिल्मे कर चुके राजन अग्रवाल ने लिखा है
इस फिल्म के निर्माता प्रल्हाद रामभाऊ तावरे , रविन्द्र हरपले और जितुभाई .डी. सोनी तथा सहनिर्माता नवा निसर्ग प्रोडक्शन(किशोर खरात) ,नवनाथ जाचक, विठ्ठल घुगे, मारुति मानवर है !
दरअसल यह फ़िल्म स्ट्रगलर फिल्मी कलाकारों के ट्रिप पर आधारित है जिनमे उनको पुने से गोवा के टूर्स पर जाते जाते आनेवाले अद्भुत अनुभव , रहस्यमयी घटनाएं और उनके ऊपर आनेवाले संकट को दिखाता है । इस फ़िल्म में सस्पेंस के अलावा आपको रोमान्स का तड़का भी देखने को मिलेगा
इस फ़िल्म की शूटिंग जल्द ही गोवा में शुरू होने वाली है।इस फ़िल्म को भारत के साथ साथ अलग अलग 43 देशो में भी रिलीज़ किया जाएगा ।
फिलहाल ही इस फ़िल्म के ऑडिशन उत्तर भारत के दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में लिए गए तथा अन्य राज्यो के कलाकारों ने इसमें भाग लिया । जिसमे यहा के बहुत से कलाकारों को फ़िल्म में कास्ट किया गया है। जिनमे श्रुति पराशर,कृतार्थ सिंह,अमित कुमार, सतनाम सिंह, विनित कुमार यादव ,शशांक शेखर,याचना सौखी, स्वेतांश गौर, अनिल राजपूत,प्रदीप शर्मा और कीरथ भंडाल आदि कलाकार है।



अति उत्तम जी , शुभकामनाएं , काश हमे भी कोई किरदार मिलता
ReplyDeletePost a Comment