नई दिल्ली: पैन-इंडिया माइथोलॉजिकल एक्शन ड्रामा 'नागबंधम' में ऋषभ साहनी ने कुख्यात अफगान सुल्तान अब्दाली का पावरफुल और खौफनाक अवतार धारण किया है। फिल्म के मेकर्स ने महाशिवरात्रि (15 फरवरी) पर आने वाले टीजर से पहले अब्दाली का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया, जिसने सोशल मीडिया पर जबरदस्त क्रेज पैदा कर दिया है।
1750 के दौर पर आधारित इस एपिक कहानी में ऋषभ अब्दाली के रूप में बर्फीले युद्धक्षेत्र पर चार्ज करते नजर आ रहे हैं। हाथ में खून से सना विशाल युद्ध कुल्हाड़ी, आंखों में क्रूरता और जुनून, पीछे विशाल सेना, युद्ध हाथी, तीरंदाज और भेड़ियों का झुंड—पोस्टर में तबाही का माहौल साफ झलक रहा है। अब्दाली को महत्वाकांक्षी और बेरहम योद्धा के तौर पर दिखाया गया है, जो हिमालय के रहस्यमयी नागबंधम को हासिल करने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है।
फाइटर फेम ऋषभ ने कहा, "अब्दाली जैसे जटिल किरदार को निभाना सम्मान की बात है। मैंने इसकी क्रूरता और गहराई को स्क्रीन पर जीवंत करने की पूरी कोशिश की है।"डायरेक्टर अभिषेक नामा ने तारीफ की, "ऋषभ ने किरदार में इतनी तीव्रता भरी है कि लगता है इतिहास का अब्दाली सच में जिंदा हो उठा है।"
फिल्म में वीरत कर्णा लीड रोल में हैं, जबकि नाभा नतेश, ऐश्वर्या मेनन, जगपति बाबू, मुरली शर्मा जैसे सितारे अहम भूमिकाओं में। प्रोड्यूसर्स किशोर अन्नापुरेड्डी और निशिता नागिरेड्डी की यह फिल्म इस समर में ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।टीजर 15 फरवरी को रिलीज होगा—अब्दाली का ये लुक देखकर रोमांच बढ़ गया है!


Post a Comment