नई दिल्ली। हिंदू रक्षा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरी जी महाराज ने शनिवार को बसंत कुमार पारीक को संगठन का दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया।
नियुक्ति समारोह में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता और कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। स्वामी प्रबोधानंद गिरी ने पारीक को आशीर्वाद देते हुए कहा कि दिल्ली में संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय और विस्तारित किया जाए।
नए दायित्व को स्वीकार करते हुए बसंत कुमार पारीक ने कहा, “मैं संगठन के प्रति पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ काम करूंगा। दिल्ली के हर कोने तक हिंदू रक्षा सेना के कार्य पहुंचाए जाएंगे और राष्ट्र, धर्म व समाज हित के मुद्दों पर प्राथमिकता दी जाएगी।”
पदभार ग्रहण के बाद नई प्रदेश कार्यकारिणी के गठन, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और संगठनात्मक विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा भी हुई।


Post a Comment