सीरीज में बाबा की आध्यात्मिक यात्रा, प्रेम, सेवा, भक्ति और करुणा के दर्शन को आधुनिक सिनेमा की भाषा में दिखाया जाएगा। यह भारतीय अध्यात्म को विश्व स्तर पर पहुंचाने का एक बड़ा प्रयास होगा। खास बात यह है कि 'संत' को 20 भाषाओं में बनाया जाएगा, जो किसी भारतीय प्रोडक्शन की सबसे बड़ी मल्टीलिंगुअल आध्यात्मिक सीरीज होगी।
प्रोडक्शन में लाइव-एक्शन शूटिंग के साथ हाई-एंड वीएफएक्स और एआई की मदद से पुराने कालखंडों को जीवंत किया जाएगा। पिछले दो साल से इस प्रोजेक्ट पर गहन रिसर्च चल रही है, जिसमें आध्यात्मिक विद्वानों और इतिहासकारों की टीम शामिल है। तकनीकी टीम में ब्रिटेन के एक्सपर्ट्स भी जुड़े हैं, लेकिन सीरीज की आत्मा पूरी तरह भारतीय रहेगी।
निर्माता प्रभलीन संधू ने इसे अपनी व्यक्तिगत आस्था का प्रोजेक्ट बताया। उन्होंने कहा, "'संत' मेरे लिए सिर्फ सीरीज नहीं, बल्कि आध्यात्मिक जिम्मेदारी है। नीम करोली बाबा जी ने मेरे जीवन के कठिन दौर में मार्गदर्शन किया। मैं इसे पूरी भक्ति और वर्ल्ड-क्लास क्वालिटी के साथ बनाऊंगी।"
प्रभलीन पहले 'भय: द गौरव तिवारी मिस्ट्री' और 'मेड इन इंडिया – ए टाइटन स्टोरी' जैसी चर्चित सीरीज बना चुकी हैं। अब 'संत' से वैश्विक स्तर पर भारतीय आध्यात्म को नई पहचान मिलने की उम्मीद है। निर्माताओं की योजना मार्क ज़करबर्ग, जूलिया रॉबर्ट्स और स्टीव जॉब्स फाउंडेशन से भी संपर्क करने की है।
कास्टिंग, प्लेटफॉर्म और रिलीज डिटेल्स जल्द घोषित की जाएंगी। आध्यात्मिक प्रेमियों के लिए यह सीरीज एक बड़ा तोहफा साबित हो सकती है।


Post a Comment