नई दिल्ली : एनसीसी की छ दिल्ली बटालियन की और से दिल्ली विश्वविद्यालय के स्वामी श्रद्धानंद कॉलेज में ए.एन.ओ लेफ्टिनेंट मुकेश राणा के नेतृत्व में यूनिटी रन का कार्यक्रम 20 अक्टूबर को आयोजित किया गया। जिसमे 100 कैडेट्स ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और मानव जीवन मे सेहत के महत्त्व को दर्शाया।
कैडेट्स ने दौड़ते हुए सभी लोगों को एकता का सन्देश दिया। इस अवसर पर छ दिल्ली बटालियन के सी.ओ लेफ्टिनेंट कर्नल मुकेश कुमार ने एनसीसी कैडेट्स को राष्ट्रहित में एकता का संदेश देने हेतु प्रेरित किया। अंत मे लेफ्टिनेंट मुकेश राणा ने कैडेट्स को अंकित समाज में एकता व अनुशासन बनाये रखने के लिये प्रेरित किया तथा प्राचार्य प्रो. प्रवीण गर्ग ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए एन सी सी कैडेट्स को राष्ट्रहित में कार्य करने हेतु प्रेरित किया।
Post a Comment